Weather Update :मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सात जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का किया येलो अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं।

जबकि, प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो कल यानी 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद 22 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप और बादल रहे मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आंशिक बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *