Almora News:रानीखेत-भतरौजखान हाईवे पर खाई में गिरा डंपर, चौखुटिया निवासी चालक की दर्दनाक मौत

0
ख़बर शेयर करें -

रानीखेत भतरौजखान स्टेट हाईवे पर सौराल व कुमेरिया के बीच डंपर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह रामनगर से चौखुटिया की ओर जा रहा था।

🌸पुलिस ने शव सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

चौखुटिया तहसील के गजार गांव निवासी 36 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह बीती रात रामनगर से डंपर पहाड़ की ओर रवाना हुआ। मोहान बैरियर पार करने के बाद वह सौराल के पास पहुंचा ही था कि वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:लमगड़ा पुलिस का एक्शन: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार का काटा ₹5000 का चालान

नतीजतन डंपर स्टेट हाईवे से करीब 50 मीटर गहरे में जा पलटा। कनेक्टिविटी कमजोर होने और सुनसान क्षेत्र होने कें कारण रात में किसी को हादसे का पता नहीं लगा। रविवार

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भवाली-अल्मोड़ा एनएच और रातीघाट मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप, घंटेभर की मशक्कत के बाद खुला रास्ता

को एसओ अवनीश दहिया की अगुआई में पुलिस तथा एसडीआरएफ का राहत व बचाव दल मौके पर पहुंचा। खाई में पड़े चालक का शव निकाल सड़क तक लाया गया। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा र्है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *