Almora News:पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी जी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती जीवंती तिवारी, उम्र 72 वर्ष, का बीती रात्रि हल्द्वानी में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट सहित आनंद सिंह बगड़वाल, ताराचंद शाह, एन.डी. पांडे, दीप सिंह डांगी, पूरन सिंह रौतेला, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष लता तिवारी, सुशील शाह, भैरव गोस्वामी, वैभव पांडे, दीपक कुमार, अनुप भारती, हम तिवारी, विकास कुमार, मुकेश कुमार डैनी, मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, इंतकाब कुरैशी, गुंजन सिंह चमयाल,कुलदीप सिंह मेर, प्रदीप आर्य आदि कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा से नंदा लोकजात यात्रा (बड़ी जात) 2026 के लिए अल्मोड़ा कुमाऊँ की माँ नंदा के राजवंशीय ध्वज की भव्य रवानगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है और इस दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी राजेंद्र तिवारी जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS व UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *