ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में बीते कुछ सालों से जलवायु परिवर्तन और बदले पैटर्न के चलते मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान कर सकती है।

वैज्ञानिकों को मानना है कि मार्च के आखिरी दिनों में प्रदेश भर में पारा चढ़ेगा और अप्रैल के शुरुआती दिनों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.8 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 22.7 डिग्री रहा। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

 

आने वाले दिनों की बात करें तो 29 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, यह बात बिलकुल सही है कि बीते कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन और पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर हर मौसम पर पड़ा है। जबकि मार्च महीने से ही गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण बारिश का कम होना है। मार्च में अभी तक सिर्फ 25 फीसदी ही बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में विकलांगता प्रमाण पत्र के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *