CHC धौलादेवी में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, 2 अक्टूबर से आमरण अनशन का ऐलान

0
ख़बर शेयर करें -

CHC धौलादेवी में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, 2 अक्टूबर से आमरण अनशन का ऐलान

 

 

 

 

अल्मोड़ा/धौलादेवी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धौलादेवी में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज पंत के नेतृत्व में जारी इस आंदोलन को स्थानीय ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे यह आंदोलन अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

 

 

 

 

प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होने से आक्रोशित आंदोलन संयोजक डॉ. नीरज पंत ने घोषणा की है कि यदि मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो वे 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से धरना स्थल पर ही आमरण अनशन पर बैठेंगे।

 

 

 

 

आंदोलनकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अल्मोड़ा को भेजे मांग पत्र में उल्लेख किया है कि भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों (IPHS) के अनुसार CHC धौलादेवी में ये सुविधाएं बहुत पहले उपलब्ध हो जानी चाहिए थीं। वर्तमान में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे, रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक (अनेस्थेटिस्ट) और 5 डिलीवरी नर्सों के पद रिक्त/अनुपलब्ध होने से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और आपातकालीन मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: ई-ऑडिट और पैक्स कंप्यूटरीकरण में तेजी लाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

 

डॉ. नीरज पंत ने कहा कि धौलादेवी के हर परिवार के स्वास्थ्य अधिकार के लिए यह लड़ाई लड़ी जा रही है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र की जनता से 2 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अनशन को समर्थन देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *