Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी कल रात्रि लमगड़ा पुलिस ने 738 ग्राम चरस के साथ 01 तस्कर को दबोचा

0
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन से तस्करों पर ताबड़तोड़ कार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी* के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.03.2025 की रात्रि चैकिंग के दौरान शहरफाटक तिराहा के पास अभियुक्त हेमंत कुमार के कब्जे से 738 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना लमगड़ा में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह चरस को अपने घर में तैयार कर अल्मोड़ा ले जाकर ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने के फिराक में था। अभियुक्त मुक्तेश्वर में किसी रिसोर्ट में गार्ड का काम करता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:मातृशक्ति का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: अल्मोड़ा में 90 मेधावी छात्राओं की माताओं को किया गया सम्मानित

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
हेमंत कुमार उम्र 25 वर्ष पुत्र पूरन चंद्र निवासी ग्राम सरना, मुक्तेश्वर जिला नैनीताल

🌸बरामदगी- 738 ग्राम अवैध चरस,

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले फिर करवट लेगा मौसम, 25 सितंबर को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कीमत- 1,47,600 (एक लाख सैंतालीस हजार छः सौ रुपये)

🌸लमगड़ा पुलिस टीम-
1 – उ0नि0 श्री राहुल राठी, थानाध्यक्ष लमगड़ा
2 – अपर उ0नि0 श्री धर्मेंद्र यादव
3 – कानि0 श्री दीवान सिंह बोरा
4 – कानि0 श्री केशव भौंत
5 – कानि0 श्री विनोद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *