Weather Update :उत्तराखंड में बढ़ने लगी तपिश,आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान,अगले कुछ दिन मौसम शुष्क

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तपिश बढ़ने लगी है। पहाड़ से मैदान तक अधिकतम पारे में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में तपिश बढ़ने के आसार हैं। अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है।

चटख धूप के कारण पारे में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका है। शुक्रवार को दून में सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे दोपहर में गर्मी ने पसीने छुड़ाए। हालांकि, दोपहर बाद हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत रही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

💠तपिश बढ़ा रही परेशानी

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दिन में भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। पारा 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने लगा है। वहीं, सुबह-शाम भी ठंड समाप्त हो गई है।

💠आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू, कांग्रेस बोली- 'आधा-अधूरा समाधान मंजूर नहीं, जारी रहेगा आंदोलन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज से अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। चटख धूप खिलने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचने का अनुमान है। कहीं-कहीं गर्म हवाएं भी परेशान कर सकती हैं।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में बादल छाए रहेंगे तेज हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *