Weather Update :उत्तराखंड में पहाड़ों पर तापमान में लगातार गिरावट, नल और झरने में जमने लगा पानी, हिमपात और बारिश के आसार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अब बर्फबारी के साथ-साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पहाड़ों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की वजह से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। वहीं, नाले और झरने अब जमने लगे हैं।

दून में आज आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन वर्षा-बर्फबारी के बाद पहाड़ से मैदान तक सर्दी का सितम बढ़ सकता है।

💠यहां हुई हल्की बर्फबारी

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026: मल्ला महल अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का समापन

कुमाऊं में चोटियों पर हल्के हिमपात की सूचना है। बादल विकसित होने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार है।

💠हिमपात और बारिश के हैं आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। आसपास के निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शनिवार सुबह से धूप व बदल रहे, अल्मोड़ा जिले में मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा

Advertisement