Weather Update:पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मैदान, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कर का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भारी ठंड पड़ रही है। हिमालयी बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ी है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है।
सुबह और शाम के वक्त गलन हो रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कई वायु चक्रवातों और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव जारी हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
खबरों के अनुसार, देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कर का असर मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भारी ठंड पड़ रही है। हिमालयी बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से ठिठुरन बढ़ी है और आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने की संभावना है। सुबह और शाम के वक्त गलन हो रही है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कई वायु चक्रवातों और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव जारी हैं।
अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। 9 से 12 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा 10 से 12 दिसंबर के दौरान पंजाब में, 9 और 10 दिसंबर को विदर्भ और तेलंगाना में, तथा 11 और 12 दिसंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में शीतलहर बनी रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति बदल रही है। पिछले 3-4 दिनों से उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है, जिससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई थी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
उत्तराखंड में मौसम काफी ठंडा रहने लगा है, जिसका मुख्य कारण तीन पहाड़ी जिलों में होने वाली बारिश और बर्फबारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और चमोली जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
