Almora News:महिला कोतवाली अल्मोड़ा ने स्कूली बालिकाओं को किया जागरूक महिला सुरक्षा,साइबर,नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियों से बालिकाएं हुई लाभान्वित
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी* के पर्यवेक्षण में आज दिनांक. 09.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम अपर उ0 नि0 बीना दोसाद, म0का0 कविता द्वारा महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने और बालिकाओं को सतर्क बनाने के उद्देश्य से विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज, जीवन धाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को गुड टच–बैड टच, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी,नये कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों,महिला सुरक्षा 1090,डायल 112, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रारंभिक टिप्स,आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
