Almora News:डिलीवरी प्वाइंट पर ही दिए जाएंगे गैस रिफिल सिलेंडर,अब एजेंसी जाकर भी बुक कर सकेंगे सिलेंडर, डीएम ने जारी किए आदेश

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा ।जनपद में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग, आईवीआरएस एवं ओटीपी के माध्यम से गैस प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

इसके चलते उपभोक्ताओं को गैस प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है तथा एजेंसियों में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।जिलाधिकारी ने आमजन को घरेलू गैस सिलेंडर सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए हैं । जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस अथवा एप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में जाकर केवल बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग के आधार पर डिलीवरी प्वाइंट पर ही गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खराब मौसम के बावजूद पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

 

सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग के आधार पर संबंधित उपभोक्ताओं को उनके डिलीवरी प्वाइंट पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके और व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बिना बुकिंग के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल: 1.07 लाख नाम हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज, दोनों पक्षों को जारी होगा नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *