Almora News:लगातार सर्च अभियान के बाद कोतवाली अल्मोड़ा ने आईटीबीपी कर्मी का गुम हुआ बैग किया बरामद

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 12.03.2026 को प्रताप सिंह निवासी गोलना, करड़िया अल्मोड़ा जो कि आईटीबीपी (ITBP) में कार्यरत हैं, द्वारा चौकी धारानौला में सूचना दी गई कि अवकाश समाप्त होने के बाद वह अपने ड्यूटी स्थल बिहार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धारानौला क्षेत्र में उनका बैग कहीं गुम हो गया।

सूचना के पश्चात चौकी धारानौला पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार तलाशी एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाते हुए गहन खोजबीन की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 15.03.2026 को धारानौला क्षेत्र से उक्त गुम हुआ बैग को हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन द्वारा बरामद कर लिया गया। इसके बाद बैग स्वामी प्रताप सिंह को मौके पर बुलाकर उनका बैग सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

अपना गुम हुआ बैग सुरक्षित वापस मिलने पर आईटीबीपी कर्मी प्रताप सिंह द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की  सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *