Weather Update :उत्तराखंड में बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

हालांकि, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं।

देहरादून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

💠बारिश के नहीं है आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। आगामी गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। तापमान सामान्य व उससे कुछ अधिक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: हवालबाग के पास कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में शोक

💠ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। बर्फ की बिछी सफेद चादर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही है। सुबह-शाम के बाद अब दोपहर में भी मौसम थोड़ा सर्फ होने लगा है। लोग सर्दियों के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। बर्फबारी को देखते हुए अब चार धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:खटीमा पहुंचे सीएम धामी: तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत, हेलीपैड पर सुनीं जनसमस्याएं

💠पर्यटक पहुंच रहे उत्तराखंड

बर्फबारी शुरू होते ही पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सीजन की भीड़ से बचने के लिए लोग अभी से पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग ऊंचे इलाकों में जाने का मन बना रहे हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सपरिवार उत्तराखंड आए थे। अल्मोड़ा में अपने पैतृक गांव में उन्होंने समय बिताया था और इसके बाद नैनीताल में भी घूमें थे।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *