Uttrakhand News:उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए हुई बंद,अगले साल 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाएगी फूलों की घाटी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी।

इस वर्ष 1 जून से 31 अक्तूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदानी भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवदूत बने स्थानीय लोग: हरिद्वार में गृह क्लेश से तंग आकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, लोगों ने नदी में कूदकर बचाई जान*

समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *