Uttrakhand News:जिला अस्पतालों में शुरू की जाएंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं,स्वास्थ्य विभाग इसके लिए नई कार्य योजना पर कर रहा कार्य शुरू

उत्तराखंड के जिन जिलों में अभी तक मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाए हैं वहां पर जिला अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए नई कार्य योजना पर काम शुरू कर रहा है।

विदित है कि राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। जबकि पिथौरागढ़ और यूएस नगर में काम चल रहा है। इसके अलावा टिहरी में टीएचडीसी की ओर से मेडिकल कॉलेज बनाने की सहमति दी गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमर्जेंसी लैंडिंग, सभी 6 यात्री सुरक्षित

लेकिन अभी तक इस संदर्भ में काम शुरू नहीं हो पाया है। राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को विस्तार दे रही है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज विहीन जिले स्वास्थ्य सुविधाओं में पीछे न जाएं उसके लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

इसके तहत ऐसे जिलों के जिला अस्पतालों में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में इन जिलों में सुपर स्पेशलिस्ट के पद मंजूर किए जांएगे और उसके बाद डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही आवश्यक सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू की गई है। इससे मरीजों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज विहीन जिलों के जिला अस्पतालों को भी अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है।

Advertisement