उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से देहरादून में होगा। यहां विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तराखंड के राज्यपाल ने 18 फरवरी को राज्य विधानसभा का सत्र आहूत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ भीषण सड़क हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस; 20 यात्री घायल

उधर, राज्य के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि यह सत्र 24 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून विधानसभा भवन में होने वाले इस सत्र के दौरान राज्य का 2025-26 के लिए बजट पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, गोपाल भट्ट ने की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

मंत्री ने बताया कि इस बजट के लिए समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए गए हैं जिन्हें बजट में शामिल किया जाएगा।

Advertisement