Uttrakhand News :घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

बागेश्वर: जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की प्राथमिकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

💠युवक पर आरोप है कि वह महिला के घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांडा रोड के गड़ियाचोरा कलियाबगड़ निवासी 30 वर्षीय महिला ने 28 वर्षीय कमल कांडपाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवक पर आरोप है कि वह महिला के घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति चालक है वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा जनपद में नवागत अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने गत दिवस अपना कार्यभार किया गृहण

💠आरोपी महिला पर बुरी नजर रखता था।

घटना बीते गुरुवार दिन में दो बजे की है। पीड़िता ने कोतवाली में प्राथमिकी करा दी है, बताया जा रहा है आरोपी महिला पर बुरी नजर रखता था। महिला बीमार थी आरोपी दवाई देने के बहाने महिला के घर में घुसा। महिला को अकेला पाकर महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने प्रकाश पर्व दिवाली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।