Almora News:शराब के नशे में मोटर साइकिल दौड़ा रहे चालक को प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज साथ ही यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 25 लोगों के विरुद्ध हुई चालानी कार्यवाही

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चन्द्रशेखर घोड़के, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

दिनांक- 08.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा श्री बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी इन्टरसेप्टर अल्मोड़ा श्री सुमित पाण्डे मय ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा टैक्सी स्टैण्ड तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अल्मोड़ा के 40 वार्डों में चला वृहद स्वच्छता अभियान

इस दौरान मो0सा0 सं0-UP21-DL-6070 के चालक पुलकित चौहान निवासी जाखन देवी अल्मोड़ा शराब के नशे में बिना डीएल दोपहिया वाहन को चलाते हुए पाया गया जिस पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या निकालेंगी कांवड़ यात्रा

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *