Uttrakhand News :विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेने के लिए घाना के लिए हुई रवाना

ख़बर शेयर करें -

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफ्रीका के घाना के लिए रवाना हो गईं हैं।

💠घाना में 66 वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन 30 से 06 अक्टूबर तक अकरा में आयोजन होना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSP ALMORA पहुंचे थाना सल्ट दूरस्थ थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा कार्मिकों का सम्मेलन लेकर सुनी समस्याएं, साथ ही दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण शामिल होने के लिए आज दोपहर रवाना हुईं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी समिति की भारत के प्रतिनिधि के रूप में नामित सदस्य भी हैं।

66वें सीपीसी में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की सदस्यता से अध्यक्ष, पीठासीन अधिकारी और संसद सदस्य भाग लेंगे। सीपीए राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और क्षेत्रीय विधान मंडलों को एक साथ लाने वाला एकमात्र संसदीय संघ है और सीपीए की सदस्यता में राष्ट्रमंडल भर में लगभग 180 संसद और विधानमंडल शामिल रहेंगे।