Almora News:पशुओं को बेसहारा लावारिस छोड़ने वालो के खिलाफ पालिका दर्ज करेगी मुकदमा

अपने पशुओं को बेसहारा खुला छोड़ने वाले पशु मालिकों के खिलाफ पालिका की ओर से आने वाले दिनों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।नगर में बढ़ते लावारिस पशुओं के आतंक से निजात दिलाने को पालिका पशुओं को पकड़कर गो सदन भेज रही है। इसके बाद भी नगर में लावारिस जानवरों से निजात नहीं मिल पा रही है।इसे देखते हुए नगर पालिका पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले पशु पालकों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की करने तैयारी में है। पालिका गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम के तहत ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।

🔹लावारिस पशु लोगों को पहुंचा रहे नुकसान 

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में लोग अपने पालतु पशुओं को छोड़ रहे हैं। बकायदा पशुओं पर लगे टैग भी निकाल दिए जाते हैं। इससे नगर क्षेत्र में लोग परेशान हैं। कई बार इन लावारिस पशुओं से जाम भी लग रहा है। जबकि कई बार लावारिस पशु लोगों को घायल भी कर रहे हैं।

🔹मुकदमे की कार्रवाई की जा रही 

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

परेशानी का सबब बने इन जानवरों को गो सदन भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पालिका साल भर के भीतर 36 गोवंश को गो सदन भेज चुकी है। इसके बाद भी गो वंश की संख्या कम नहीं हो पा रही है। अब नगर पालिका सख्ती के मूड में है। जानवर छोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसजे विवि के कुलपति पर एबीवीपी का गमछा पहनकर राजनीतिक पक्षधरता का आरोप, कांग्रेस ने बोला हमला

🔹लावारिस पशु स्वामी होंगे चिह्नित

पालिका अधिकारियों ने बताया कि अक्सर लोग टैग निकालकर जानवरों को छोड़ रहे हैं। इससे नगर में जानवरों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके लिए अब पालिका पशु स्वामियों को चिह्नित करने की तैयारी में है। चिह्नित हुए पशु स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गो वंश पशु संरक्षण अधिनियम के तहत नगर क्षेत्र में जानवरों को लावारिस छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ मुकदमा दायर किया जाएगा। लोगों से अपील की है कि वे अपने पालतू जानवर नगर क्षेत्र में न छोड़ें-भरत त्रिपाठी, ईओ पालिका।

Advertisement