ख़बर शेयर करें -

गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा रविवार आज से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने मौसम, सड़क आदि की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यात्री दलों को गंगोत्री धाम के लिए रवाना करने का निर्णय लिया है।

सभी यात्री दलों को छोटे वाहनों टैक्सी आदि से ही धाम के लिए रवाना किए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि रविवार से गंगोत्री धाम के लिए यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में 5 मदरसों पर कार्रवाई

बताया कि मौसम, सड़क आदि की परिस्थिति के हिसाब से बैच बनाकर यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया जाएगा। ऊपरी क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत हुई तो यात्रियों की संख्या को सीमित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:लमगड़ा पुलिस का एक्शन: बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार का काटा ₹5000 का चालान

वहीं, जंगलचट्टी व बनास आदि में क्षतिग्रस्त यमुनोत्री हाईवे की बहाल के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करने का निर्णय अलग से समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *