Uttrakhand News:उत्तराखंड में अब नकली दवाओं का कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीएम धामी ने नकली दवाओं का कारोबार करने वालों का पूरा नेटवर्क ध्वस्त करने के दिए निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब नकली दवाओं का कारोबार करने वालों पर सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाने और इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को बागेश्वर के आपदा प्रभावित क्षेत्र का भी दौरा किया और प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

यह सप्ताहांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसलों का दिन रहा। सुबह उन्होंने आवास में उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर अधिकारियों के पेंच कसे। उन्होंने इस दौरान जन सेहत से लेकर आपदा प्रभावितों के संबंध में अहम दिशा निर्देश भी जारी किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली दवाओं के निर्माण और बिक्री को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त सघन अभियान चलाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:महाकुंभ से पहले नया उदासीन अखाड़े में बखेड़ा: 'असली-नकली देवता' को लेकर आमने-सामने आए संत

🌸व्यापक स्तर पर होंगे राहत व पुनर्वास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली व बागेश्वर समेत अन्य स्थानों पर आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान तथा उनके पुनर्वास, राहत और आजीविका की व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए गठित समिति की रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पुनर्वास और राहत कार्य किए जाएंगे।

🌸अग्निवीरों के लिए हो सुमचित प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अग्निवीरों के लिए समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। इसके लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश उन्होंने दिए।

🌸राज्य में वृहद स्तर पर चले स्वदेशी अभियान

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, हमारी सरकार में छिपेगा नहीं कोई नकल माफिया: सीएम धामी

राज्य में व्यापक स्तर पर स्वदेशी अभियान चलाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। उन्होंने कहा कि यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सरकारी कार्यक्रमों और आयोजनों में स्थानीय उत्पादों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित किया जाए।

🌸जनहित के सभी संकल्प तेजी से हों पूरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने दृष्टि पत्र में प्रदेश की जनता के समक्ष जो वायदे किये थे, उनको पूरा करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनहित में लिये गये सभी संकल्पों को पूरा करने के लिए और तेजी से कार्य किये जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *