Uttrakhand News :केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड में 15 करोड़ से अधिक की तीन परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

0
ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को उत्तराखंड में 15 करोड़ से अधिक की तीन परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा, सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा, विकास योजनाओं से इन वर्गों के लोगों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को दूर कर इन्हें भी समाज के सामान्य वर्ग की बराबरी के स्तर पर लाया जा रहा है। उनके विधानसभा क्षेत्र में बौद्ध समुदाय के अनेक संस्थान हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Health Tips:तुलसी का पानी: सुबह खाली पेट पीने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, बीमारियाँ रहेंगी कोसों दूर

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव एल फैनई, निदेशक राजेंद्र कुमार, उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जेएस रावत, सीपीएस रावत, डाॅ. जितेंद्र सिंह बुटोइया, डाॅ. अनिल कुमार, मनोहर लाल, देवेंद्र कुमार, कपिल कुमार, उमेश कुमार, बंटी कुमार, डीआर रवि, रेनू सिंह, भागेश्वरी देवी, गीता देवी, शिवलाल, रमेश चंद्र, आशा राम आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में मीडिया के लिए 'स्थाई ठिकाना': अब भराड़ीसैंण में बनेगा पत्रकारों के लिए अपना भवन।

💠इन योजनाओं का किया शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड में जिन तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उसमें डीएल रोड देहरादून में 3.4819 करोड़ की लागत से बहुउद्देशीय सभागार एवं पुस्तकालय का निर्माण, 6.5679 करोड़ की लागत से लखनवाला में बहुउद्देशीय सभागार का निर्माण एवं डीएल रोड देहरादून में 5.0864 करोड़ की लागत से शैक्षिक एवं खेल सभागार का निर्माण शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *