उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
उत्तराखण्ड क्रांति दल ने कसी कमर: 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
‘फाइव-लेयर सिस्टम’ के तहत उम्मीदवारों का चयन, केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने की घोषणा
विशेष संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बढ़ने लगी हैं। मुख्य दलों के साथ-साथ अब क्षेत्रीय दल भी पूरी ताकत से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने देहरादून स्थित केंद्रीय कार्यालय से अपनी चुनावी तैयारियों का आगाज करते हुए 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने ‘फाइव-लेयर सिस्टम’ के तहत पारदर्शी चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संसदीय बोर्ड की सहमति से इन नामों की घोषणा की हैं
प्रत्याशियों की पहली सूची (विधानसभावार):
संलग्न प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यूकेडी द्वारा घोषित 16 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
पिथौरागढ़ (क्र.सं. 44): काशी सिंह ऐरी
धारचूला (क्र.सं. 48): पुष्कर त्रिपाठी
देवप्रयाग (क्र.सं. 10): पुराण सिंह कठैत
प्रतापनगर (क्र.सं. 12): पंकज व्यास
कर्णप्रयाग (क्र.सं. 6): आशीष नेगी
जागेश्वर (क्र.सं. 50): दिनेश कुंजवाल
राजपुर SC (क्र.सं. 20): देव चंद पंतारावल्द
सल्ट (क्र.सं. 49): प्रताप सिंह
टिहरी (क्र.सं. 13): डी०सी० पंत
कपकोट (क्र.सं. 46): वरुण चंदोल
काशीपुर (क्र.सं. 63): प्रदीप चंद्र
नानकमत्ता ST (क्र.सं. 69): कैलाश सिंह बगड़वाल
रामनगर (क्र.सं. 61): मदन चंद्र
देहरादून कैंट (क्र.सं. 21): सेवेनिटो कमांडर राजेंद्र सिंह नेगी
खानपुर (क्र.सं. 32): ऋतु कठायत जुयाल
धनोल्टी (क्र.सं. 14): चंदन सिंह राणा
पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकार और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए लंबे संघर्ष को मुख्य प्राथमिकता दी गई है। यूकेडी का मुख्य उद्देश्य एक मजबूत संगठनात्मक आधार तैयार कर आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरना और राज्य में सशक्त विकल्प देना है।
पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि शेष विधानसभा सीटों पर भी मंथन जारी है और संसदीय बोर्ड की अगली संस्तुति के बाद दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी।
