Uttrakhand News :सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव अभियान के लिए उपकरण ले जा रहा ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिरा,चालक की मौत

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान के लिए उपकरण ले जा रहा एक ट्रक सोमवार दोपहर को उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में उफेल में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

💠पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। 

नरेंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि नरेंद्रनगर क्षेत्र में एक ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। यह ट्रक बचाव अभियान के लिए मशीन ले जा रहा था।

नरेंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे हुए इस हादसे में चालक 35 वर्षीय गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बुरी तरह घायल ड्राइवर को खाई से बाहर निकाला। ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

💠भट्ट ने कहा कि ट्रक कुछ पाइप और ड्रिलिंग मशीन लेकर देहरादून से उत्तरकाशी में सुरंग स्थल की ओर जा रहा था। 

उपकरण कुछ निजी विक्रेताओं की ओर से भेजे जा रहे थे। रेलवे विकास निगम लिमिटेड ने निजी विक्रेताओं से देहरादून से उत्तरकाशी सुरंग तक उपकरण भेजने को कहा था। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में सड़कों और रोपवे का महाअभियान: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता के निर्देश

💠इस बीच सुरंग में चल रहे बचाव अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। 

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बचावकर्मियों ने ‘ड्रिलिंग’ कर के मलबे के आर-पार 53 मीटर लंबी छह इंच व्यास की पाइपलाइन डाल दी है। अब इसके जरिए पिछले आठ दिनों से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को ज्यादा मात्रा में भोजन सामग्री, संचार उपकरण एवं अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा सकेंगी। इससे पहले श्रमिकों तक आक्सीजन, मेवे, दवाइयां और पानी पहुंचाने के लिए चार इंच की पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा था।

Advertisement