Uttrakhand News :उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का हुआ निधन,सीएम धामी ने जताया शोक

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का मंगलवार रात को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी। मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

💠उत्तराखंड की संस्कृति को दी नई पहचान

गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:हरिद्वार में योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, आयुष विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

💠कैंसर से थीं पीड़ित

गीता उनियाल अपने आप में एक रोल मॉडल थीं। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने वाली गीता कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं। साल 2020 में उन्हें कैंसर होने का पता चला था। आर्थिक तंगी और मानसिक अवसाद के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी थी।

💠पांच हफ्ते पहले की थी आखिरी पोस्ट

गीता उनियाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालती रहती थीं। उनकी पोस्ट पांच हफ्ते पहले की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनों के साथ तस्वीर डालते हुए, प्रशंशकों को जन्मदिन पर विश करने के लिए धन्यवाद लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला खनन न्यास समिति की बैठक में जनहितकारी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति।शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यों में होंगे खर्च। जनपद वासियों को मिलेगा लाभ।

💠सीएम धामी ने जताया शोक

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीता उनियाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि विभिन्न उत्तराखण्डी गीतों में अभिनय करने वाली उत्तराखण्ड फिल्म जगत से जुड़ी प्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *