ख़बर शेयर करें -

रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

इस दौरान महिलाओं से बस किराया नहीं लिया जाएगा।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर दो दिनों तक निगम की बसों में प्रदेश के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं को 100 प्रतिशत किराया छूट का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 'हिन्दी प्रोत्साहन पखवाड़ा' व 'रिफॉर्म उत्सव' का समापन, उत्कृष्ट कर्मियों व बच्चे हुए पुरस्कृत

🌸मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को पर्व के दौरान आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से उनके लिए यात्रा को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

🌸सरकार करेगी परिवहन निगम के खर्च की भरपाई

शासनादेश में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ समय से मिल सके।

सरकार के इस निर्णय को रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के आवागमन को आसान बनाने और उन्हें आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *