Uttrakhand News :धामी सरकार ने युवाओ को दी बडी सौगात,वन दरोगा के 292 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड वन विभाग में सीधी भर्ती से चयनित 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात मिल। वन मंत्री सुबोध उनियाल के वायदे के अनुसार अभ्यर्थियों को दीपावली से पूर्व नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं।

साथ ही तैनाती स्थल आवंटित कर दीपावली के बाद कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार था, वन मंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से गए शनिवार को सभी चयनित 292 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैले करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

💠साल 2019 में निकली थी भर्तियां

वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लेकिन, नकल के आरोप को लेकर परीक्षा रद हो गई। वर्ष 2023 में यह परीक्षा फिर दो चरण में आयोजित की गई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची वन विभाग को सौंप दी थी। नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का बहाना नहीं चलेगा, सड़कें तुरंत गड्ढामुक्त करें: जिलाधिकारी पिथौरागढ़ सड़कों की बदहाली पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई सख्त; अफसरों को चेताया—जनता मिलन में शिकायत मिली तो तय होगी जवाबदेही

💠नियुक्ति पत्र जारी करने का दिया आश्वासन

बीते 30 अक्टूबर को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वन मंत्री के वायदे के अनुसार दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को संबंधित नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिस पर नव नियुक्त वन दारोगा आयुष तिवारी, सतीश नौटियाल, पंकज सिंह, संजय रावत, अरविंद चौहान, अंजलि डबराल आदि ने वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *