Uttrakhand News :आज होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक,मिल सकती है कई बड़े फैसलों को हरी झंडी

0
ख़बर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 10.30 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी। जिसमें चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में 'हैट्रिक' के लिए BJP का मास्टरप्लान: जेन-जी पर फोकस, हारी हुई 23 सीटों के लिए मंत्रियों-सांसदों की क्लास

इस एक्ट के बनने से दंगाईयों व प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई और वसूली का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा कैबिनेट में ट्री प्रोटेक्शन एक्ट 1976 में संशोधन प्रस्ताव आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा दन्या में कोली स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न: 8 उत्कृष्ट समूहों को मिला पुरस्कार, ₹51,300 लाभांश वितरित

एक्ट में संशोधन से निजी भूमि पर उगे पेड़ों की कई प्रजातियों को वन अधिनियम से बाहर किया जाएगा। जिससे निजी भूमि पर पेड़ कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी एवं आवास से संबंधित सेवा नियमावली व अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *