Uttrakhand News : यहां जाम से बचने के लिए यात्री ने थार को नदी में कुदाया, वीडियो वायरल

क्रिसमस और नए साल के अवसर पर इस वक्त पर्यटकों की भीड़ जमकर पहाड़ों की तरफ रुख कर रही है। दिल्ली और आसपास के राज्यों के लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे हैं।

ऐसे में में इन राज्यों में जमकार महाजाम लगा हुआ है। अलम ये है कि कुछ ही किलोमीटर के सफर के लिए पर्यटकों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है।

इसी बीच एक वीडियों सोशल मीडिया में सामने आया है, जहां जाम से बचने के लिए एक यात्री अपनी थार कार को बहती तेज नदी की धार को पार करते हुए निकाल रहा है।

वीडियो में पर्यटक लाहौल घाटी में चंद्रा नदी के बीच से महिंद्रा थार एसयूवी को चलाते हुए देखा गया। इस मामले में गरिमत ये रही कि नदी में पानी का स्तर ज्यादा नहीं था, वरना ड्राइव जानलेवा भी हो सकती थी। वीडियो, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रही है। हालांकि वीडियों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों इसकी आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करवा चौथ पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

💠पुलिस ने लिया एक्शन

इस वीडियों के सामने आने के बाद पुलिस ने शख्य पर एक्शन लिया है। पुलिस ने एसयूवी के ड्राइवर का चालान काट दिया है। एसपी मयंक चौधरी ने कहा, “हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक थार जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी पार कर रही है। उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चुनौती दी गई है और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध न करे, जिला पुलिस ने उक्त स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।”

💠पिछले दो दिनों में बढ़ गई भीड़

वहीं,मनाली में स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है। इसमें खासकर सुबह और शाम और भी गंभीर स्थिति नजर आ रही है। अचानक पर्यटकों के बढ़ती तादात की वजह से मनाली और कुल्लू में 90 फीसदी होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

💠उत्तराखंड में भी बढ़ी पर्यटकों की भीड़

इसके अलावा उत्तराखंड के कई टूरिस्ट प्लेस पर भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रिसमस व न्यू ईयर के जश्न को लेकर पर्यटन ज्यादातर नैनीताल की ओर जा रहे है। इन दिनों के लिए नैनाताल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बता दें कि रविवार को नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील के साथ ही सैलानी आसपास के पर्यटक स्थलों की सैर करते और प्राकृतिक सौंदर्य का आनद लेते नजर आए।

Advertisement