जागेश्वर संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सुगबुगाहट पर भड़का आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

जागेश्वर संग्रहालय की प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की सुगबुगाहट पर भड़का आक्रोश, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

अल्मोड़ा / जागेश्वर,  जागेश्वर धाम स्थित पुरातत्व संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन और दुर्लभ मूर्तियों को कथित तौर पर दिल्ली ले जाने की सूचना से क्षेत्रवासियों, पुजारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल में भारी आक्रोश फैल गया है. शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम के जागेश्वर संग्रहालय पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और उन्होंने इस कदम का पुरजोर विरोध किया.

 

 

 

क्षेत्रवासियों की ओर से महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (नई दिल्ली) को संबोधित एक ज्ञापन/पत्र (प्रतिलिपि—प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल उत्तराखंड, मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पर्यटन मंत्री और जिलाधिकारी अल्मोड़ा) में कहा गया है कि जागेश्वर मंदिर समूह की प्राचीन मूर्तियां वर्षों से स्थानीय संग्रहालय में सुरक्षित हैं और बिना स्थानीय नागरिकों को सूचना दिए इन्हें दिल्ली ले जाने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय पुजारियों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ये मूर्तियां जागेश्वर की प्राचीन विरासत का हिस्सा हैं तथा पूर्व में भी लकुलीश मूर्ति और पौण राजा की मूर्ति जैसी ऐतिहासिक प्रतिमाएं यहीं संग्रहीत की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुमित जीना ने अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिया व्याख्यान

 

 

 

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने पुरातत्व विभाग की टीम से लिखित आश्वासन देने की मांग की है कि संग्रहालय से कोई भी मूर्ति बाहर नहीं हटाई जाएगी। चेतावनी दी गई है कि यदि आज ही सकारात्मक हल और लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो आमजन कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा तथा संग्रहालय के गेट पर धरना-अनशन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  इटोला में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक के प्रति किया जागरूक

 

 

 

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने  विरोध दर्ज कराते हुए क्षेत्र की जनता से अधिक संख्या में जागेश्वर पहुंचने की अपील की गई है। वक्तव्य में कहा गया है कि संग्रहालय में मूर्तियां रहने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को दर्शन व अवलोकन का अवसर मिलता है, जिससे जागेश्वर की गरिमा बढ़ती है। साथ ही मूर्तियों को दिल्ली ले जाने के निर्णय पर तत्काल रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता किए जाने और बड़े जन आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Advertisement