अल्मोड़ा वन प्रभाग में मॉक ड्रिल का आयोजन, 68 महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका
अल्मोड़ा वन प्रभाग में मॉक ड्रिल का आयोजन, 68 महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा वन क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को वनाग्नि नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभ्यास के दौरान वन कर्मियों ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया, वहीं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 68 महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
उपकरणों का प्रदर्शन और टीमों का अभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत में मौजूद वन कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफिंग दी गई। इसके बाद स्टेजिंग एरिया में वनाग्नि नियंत्रण व आपदा प्रबंधन से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके सही उपयोग की जानकारी साझा की गई।
अभ्यास के अगले चरण में वन कर्मियों की ‘टीम टाइगर’ और ‘टीम लेपर्ड’ को इंसिडेंट एरिया में भेजा गया। वहां दोनों टीमों ने आकस्मिक परिस्थितियों के अनुसार तेजी और आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान दोनों टीमों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर मास्टर कंट्रोल रूम को दी जाती रही।
तत्परता और जनसहभागिता पर जोर अधिकारियों के अनुसार, इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वन कर्मियों की तत्परता, कार्यकुशलता, आपसी समन्वय, जनसहभागिता और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना था। आयोजन में रोशनी, हंस फाउंडेशन, कमल, प्रेरणा, प्रभात, तारा, सूर्या उत्पादक, चन्दा, संतोषी, नंदा और पातालदेवी समेत अन्य स्वयं सहायता समूहों की कुल 68 महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मॉक ड्रिल का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
