CM पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शीत लहर को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश किया है। धामी ने कहा कि शीतलहर के प्रभाव को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं जिससे जनता व पर्यटक को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

आपको बता दें कि, सीएम धामी ने पर्वतीय जिलों में विशेष रूप से पर्याप्त मैनपावर तैनात करने का निर्देश दिया है ताकि इन क्षेत्रों में बर्फबारी और शीतलहर के चलते सड़कें बंद न हों और आवागमन सुचारु बना रहे। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिया कि अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए और रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जाएं, ताकि ठंड से प्रभावित लोग राहत पा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  भाकृअनुप–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान: ग्राम ज्योली में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीएम धामी ने यह भी कहा कि जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की जाए।

🌸मुख्य निर्देश:

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत विद्यापीठम् के 6 छात्रों की हाईस्कूल अंकतालिकाएँ कार्यालय से गुम, पुलिस में मामला दर्ज

🌸जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत

🌸पर्वतीय जिलों में मैनपावर तैनात करें

🌸सड़कें बंद न हों, आवागमन सुचारु बना रहे

🌸अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए

🌸रैन बसेरों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं

🌸जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएं

Advertisement