Uttrakhand News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पहुंचे दिल्ली,कर सकते हैं केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए। वह बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित समिति के सदस्य भी उनसे दिल्ली में भेंट कर सकते हैं।

💠मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार शाम हल्द्वानी से सीधा नई दिल्ली पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: सड़क पर टूटे बिजली के तार से फैले करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

उनका बुधवार को कई केंद्रीय मंत्रियों से भेंट का कार्यक्रम है। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रदेश से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि समान नागरिक संहिता के लिए गठित समिति के सदस्य भी मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का बहाना नहीं चलेगा, सड़कें तुरंत गड्ढामुक्त करें: जिलाधिकारी पिथौरागढ़ सड़कों की बदहाली पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई सख्त; अफसरों को चेताया—जनता मिलन में शिकायत मिली तो तय होगी जवाबदेही

इस समिति का कार्यकाल इसी 26 जनवरी को समाप्त हो रहा है। समिति अपनी रिपोर्ट लगभग तैयार कर चुकी है और जल्द ही यह प्रदेश सरकार को सौंपी जानी है। माना जा रहा है कि इस विषय पर भी मुख्यमंत्री की समिति के सदस्यों से चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *