Uttrakhand News :भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा एक बार फिर स्थगित

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा एक बार फिर स्थगित हो गया है। दो मार्च को उनका कार्यक्रम तय था। दिल्ली में लोकसभा के टिकटों को लेकर होने वाली बैठकों के चलते अब वे उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

💠भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

प्रवक्ता के अनुसार जल्द ही किसी अन्य तिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय होगा। इससे पहले 28 फरवरी का कार्यक्रम भी स्थगित हुआ था। माना जा रहा है कि नड्डा के उत्तराखंड दौरे के साथ लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग जाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरे देश में अपनी जीत तय करने के लिए पहले से ही प्रयाशियों के नाम को फाइनल कर रहा है।

Advertisement