Uttrakhand News :केंद्र से मिले 2000 करोड़ आपदा से हुए नुकसान की करेंगे भरपाई, उत्तराखंड बनेगा गड्ढा मुक्त,सीएम धामी ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून आपदा के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने के लिए 30 नवंबर तक डामरीकरण व पैचवर्क पूरा करने को भी कहा है।

साथ ही प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के साथ ही हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र से मिले दो हजार करोड़ की परियोजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा है।

सोमवार को नैनीताल क्लब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीएम को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल में अब तक किए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 10,000 रुपये के ईनामी ठग को चंडीगढ़ से धर दबोचा

💠उत्तराखंड बनेगा गड्ढा मुक्त, सीएम के निर्देश

सीएम ने कहा कि मानसून की आपदा से प्रदेश को बेहद क्षति हुई है। भूस्खलन से कई सड़के ध्वस्त होने के साथ ही बहुत सारा नुकसान हुआ है। जिसके पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए जनता तक तत्काल लाभ पहुंचाया जाए। प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने को लेकर सीएम गंभीर दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update :प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में आज तेज बारिश होने की संभावना,बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल

उन्होंने कहा कि इसके लिए एक समयसीमा का होना जरूरी है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि 30 नवंबर तक सभी सड़कों में पैचवर्क समेत अन्य पुनर्निर्माण कार्य पूरे लिए जाएं। डीआइजी समेत आनलाइन जुड़े मंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ बढ़ते नशे की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करते रहें।