Uttrakhand News:सीआरसी-बीआरसी के 1500 पदों पर जल्द की जाएगी नियुक्ति: शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की प्रक्रिया सरकार की ओर से शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय का अपना भवन और खेल मैदान भी होगा। डॉ. रावत राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला में एनसीसी के स्थापना दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा के लिए बजट की कमी नहीं है। प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय गुणवत्तापरक बनाने का दावा किया। कहा कि जल्द ही एलटी संवर्ग में शिक्षकों के 1500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत सीआरसी-बीआरसी के 1500 पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है। इन पदों पर नियुक्ति होने से शिक्षकों को अतिरिक्त कार्यों के भार से निजात मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों और विभागीय कार्यालयों में 2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती भी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को शत-प्रतिशत शिक्षक, शत-प्रतिशत पुस्तकें मुहैया कराई जाएंगी। हर स्कूल को संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। जिन विद्यालयों में पर्याप्त जगह है, उनमें खेल मैदान बनाए जाएंगे। विद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस, रोबर्स रेंजर्स का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक एसबी जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेमलाल भारती, खंड शिक्षाधिकारी विकासनगर अवनींद्र बड़थ्वाल, बीईओ डोईवाला धनवीर बिष्ट, प्रधानाचार्य जसपाल सिंह नेगी, दिनेश चंद्र नौटियाल, प्रधानाध्यापक अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

🌸 माह में 25 लाख अपार आईडी बनाई जाएंगी

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल सीमा पर 2,770 नशीली टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार, चंपावत पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि वन स्टुडेंट, वन आईडी की पहल शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रदेश में अगले दो माह में 25 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी के साथ ही डिजि लॉकर बनाए जाएंगे। साथ ही कहा कि प्रत्येक बच्चे का आयुष्मान कार्ड और आभा आयुष्मान आईडी बनाई जानी जरूरी है, इसके लिए प्रधानाचार्यों को अपने स्तर पर जागरूक होना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे क्रॉस बैरियर, डीएम ने दिए निर्देश

🌸टॉपर्स विद्यार्थी करेंगे भारत भ्रमण

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण कराया जाएगा। इस साल भारत भ्रमण के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भारत भ्रमण के लिए प्रत्येक ब्लॉक से दस-दस टॉपर्स विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

🌸कक्षा तीन तक मातृ भाषा में पढ़ेगा बच्चा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कक्षा तीन तक बस्ता मुक्त शिक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके तहत बच्चा खेल-खेल में अपनी मातृ भाषा में अंकों और भाषा का ज्ञान लेगा। प्रदेश में गढ़वाली, कुमाउनी, जौनसारी, भोटिया बोलियों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा।

Advertisement