Uttrakhand News :10 व 11 अक्टूबर को कुमाऊं मण्डल के दौरे में रहेंगे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

ख़बर शेयर करें -

विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक 

देहरादून:विद्यालयी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 10 व 11 अक्टूबर को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण पर रहेंगे।

इस दौरान नैनीताल एवं अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर करेंगे। इसके अलावा वह दोनों जनपदों में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानेंगे।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वह मंगलवार 10 अक्टूबर व बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दिल्ली प्रवास से डॉ. रावत सीधे नैनीताल जनपद पहुंचकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को अमलीजामा पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

💠अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत होंगे।

डॉ. रावत मंगलवार सुबह सबसे पहले कुसुमखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ बैठक कर पार्टी व सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके उपरांत वह गुसांईपुर में नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। डॉ. रावत कालाढूंगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। जहां वह जन स्वास्थ्य को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करेंगे। साथ ही वह अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत होंगे। अस्पताल भ्रमण के दौरान वह आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून बड़ी खबर देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: प्रेमनगर थाना प्रभारी को लगी गोली, एक बदमाश ढेर

💠बुधवार 11 अक्टूबर को मंत्री अल्मोड़ा में अपने से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे।

डॉ. रावत इसके बाद कोटाबाग स्थित राजकीय महाविद्यालय में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद विभागीय मंत्री हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जबकि बुधवार 11 अक्टूबर को मंत्री अल्मोड़ा में अपने से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण कर आम लोगों से सरकारी योजनाओं की फीडबैक भी लेंगे।