Uttarakhand News:उत्तरकाशी में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी मापी गई तीव्रता

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई।किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था।

🔹जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​ऋषिकेश: देश के पहले ग्लास ब्रिज 'बजरंग सेतु' पर सैर के लिए देनी होगी फीस, SOP को मिली हरी झंडी

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *