अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय: पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित कुलपति आवास का गृह प्रवेश*

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय: पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित कुलपति आवास का गृह प्रवेश*

*अल्मोड़ा।* सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित कुलपति आवास की गृहप्रवेश की विधिवत शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजन-अर्चन के साथ संपन्न हुई।

गृह प्रवेश पूजन आचार्य प्रमोद कांडपाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट तथा कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट मुख्य यजमान के रूप में पूजा में बैठे और विधिवत अनुष्ठान पूरा किया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सल्ट पुलिस ने जीआईसी हिनौला झीमार में चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिए साइबर सुरक्षा व कानून के टिप्स

कार्यक्रम में शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय परिवार एवं कार्यदायी संस्था के लोग रहे मौजूद
गृहप्रवेश पूजन के अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, हरीश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, ईश्वर बिष्ट, आलोक वर्मा, हेमा डसीला, दीवान सिंह, पवन रावल, विनीत कांडपाल, नेहा, गोविंद रावत, दीवान राम, रवि अधिकारी, राकेश साह, पंकज कुमार, प्रेम लटवाल सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्माण कार्य से जुड़ी संस्था के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *