मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ब्लॉक प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में संबोधन, ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका को सराहा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ब्लॉक प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में संबोधन, ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका को सराहा

 

 

 

देहरादून (मुख्य सेवक सदन)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित ‘प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे सम्मानित ब्लॉक प्रमुखों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सूपी गांव में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत मृदा स्वास्थ्य और संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

ग्रामीण विकास की मुख्य कड़ी हैं ब्लॉक प्रमुख

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास की यात्रा में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं का समाधान और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने में ब्लॉक प्रमुख एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

 

 

 

 

संसाधनों और अधिकारों पर सार्थक चर्चा

सम्मेलन के दौरान क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जनप्रतिनिधियों के अधिकारों एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं और उनके त्वरित समाधान को लेकर भी सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement