Almora News:अल्मोड़ा: रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया पौधारोपण, ‘एक वृक्ष मां के नाम’ लगाने का दिया संदेश

0
ख़बर शेयर करें -

प्रेस विज्ञप्ति
आओ धरा का संरक्षण करते जाये
हरियाली के लिये हाथ बढ़ाते जाते
एक वृक्ष मां के नाम लगाते जाये
पर्यावरण बचाने मिलकर जाते जाये।रेडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा जहां समय समय मानवीय आधार पर समाज का कल्याण करने का प्रयत्न करते रहती है वहीं आज धरा को हरा भरा करने का प्रयास करते हुए वृक्षारोपण कार्य किया। सोसाइटी के सदस्य आज तड़के प्रातः जिलाधिकारी आवास के निकट जमीन पर वृक्षारोपण करने आए। उन्होंने देवदार , नींबू , कढिपत्ता, बांज सहित विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकाश अधिकारी रामजी शरण शर्मा, रेड क्रॉस के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ,चेयरमैन आशीष वर्मा यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू डॉक्टर जे सी दुर्गापाल नामित पार्षद कृष्ण बहादुर सिंह पार्षद अभिषेक जोशी पवन साह रेड क्रॉस वरिष्ठ सदस्य अनूप साह राजेश खोलिया अमन नगरकोटी अरविंद जोशी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *