यहां नैनीताल मार्ग में जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस की छानबीन शुरू

आज सुबह कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में किसी अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
जंगली जानवरों ने आधा शव नोच कर खा लिया
जानकारी के अनुसार आज सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि नैनीताल मार्ग से 100 मीटर किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के लिए जानकारी ली लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला का शव लगभगग 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है,जो पूरी तरह सड़ गल चुका है। कालाढूंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें