ख़बर शेयर करें -

नैनीताल के DIO गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, अल्मोड़ा में पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

 

 

अल्मोड़ा। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी (DIO) गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार के बाद सोमवार को अल्मोड़ा में स्थानीय पत्रकारों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में मौजूद सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:जागेश्वर में 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल: पूर्व विधायक प्रत्याशी शंकर लाल टम्टा समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

 

 

 

एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की विदाई: पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गिरिजा शंकर जोशी एक अत्यंत मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले अधिकारी थे। उनके असामयिक निधन से सूचना विभाग और मीडिया जगत को एक अपूरणीय क्षति पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में गुरु उदय शंकर की स्मृति को समर्पित 7-दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला आज से शुरू

 

 

 

 

उपस्थित पत्रकार: शोक सभा में हरीश भंडारी, जगजीवन सिंह बिष्ट, कंचना तिवारी, अनिल सनवाल, नसीम अहमद, कपिल मल्होत्रा, संजय अग्रवाल, किशन जोशी, मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, देवेंद्र बिष्ट, राजीव कर्नाटक, विनोद जोशी, शिवेंद्र गोस्वामी, मोहित अधिकारी, राजेंद्र धानक, दिनेश भट्ट, अनूप साह, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश आगरी और कमलेश कनवाल समेत कई अन्य पत्रकारों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *