Pithoragarh News:​पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: मलघाट में मलबा आने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग ठप, पांतू गांव में मकान क्षतिग्रस्त

0
ख़बर शेयर करें -

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने के कारण गुंजी जाने वाले वाहन फसे हैं।

जल्द मार्ग खुलने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी और तेजम तहसीलों में वर्षा हुई एक सीमा मार्ग और 17 ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

🌸भारी बारिश से पातों गांव में मकान क्षतिग्रस्त

मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ गांव पांतू में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। समय रहते परिजनों के मकान से बाहर निकल आने से बड़ा हादसा टल गया है। मकान के बड़े हिस्से में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने परिवार को अविलंब सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में SOG की बड़ी कार्रवाई: ₹3.78 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर मयूर नेगी गिरफ्तार

पांतू निवासी प्रताप ज्येष्ठा के मकान के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी से हुए भूस्खलन से घर के बाहर बना किचन और बाथरूम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान में कई स्थानों पर दरार आ गई हैं। पहाड़ी से फिर भूस्खलन की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में हर साल 13 बहादुर बच्चों को मिलेगा 'बाल वीरता पुरस्कार', CM धामी की घोषणा को मिला अंतिम रूप

सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन कर लिया है। जिला पंचायत प्रतिनिधि विक्रम दानू ने गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार का हाल-चाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाये जाने के साथ ही अविलंब मुआवजा दिये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराये जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *