Pithoragarh News:यहां पुलिस ने 10 लाख की बेशकीमती जड़ी-बूटी बरामद कर तस्कर को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

कोतवाली धारचूला पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बेशकीमती 14 किलो अवैध जड़ी बूटी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई जड़ी बूटी की कीमत 10 लख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

🔹जाने मामला 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धारचूला पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। जहां

पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटखोला पुल पर चेकिंग के दौरान तवाघाट की तरफ से आ रही एक बोलेरो कैम्पर वाहन को रोककर चेक किया। जिसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से ली है जा रही जड़ी बूटी रखी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: भिकियासैंण में 3 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, टाउनशिप ट्रेनी के 200 पदों पर होगी भर्ती

पुलिस पूछताछ में गाड़ी में बैठे चालक ने बताया कि उसका नाम हरीश सिंह रौंकली पुत्र भलो सिंह रौंकली, निवासी ग्राम रौंगकोंग थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला है. चालक गाड़ी में रखी जड़ी बूटी के कोई कागजात नहीं दिखा पाया।

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अन्दर से 14 किलोग्राम पंजाजड़ी/ हथ्थाजड़ी तथा लगभग 02 कुंटल कुटकी बरामद हुई।पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया वह जड़ी बूटी को अवैध रूप से नेपाल बॉर्डर से ला रहा है। जड़ी बूटी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी कीमत है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरों को जगह: 2027 चुनाव से पहले केंद्रीय संगठन में बढ़ा राज्य का कद

पूरे मामले में वन विभाग द्वारा वन अधिनियम की 26/41/42 के तहत आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज किया है। साथ ही तस्करी में प्रयोग किये जा रहे वाहन को भी सीज किया गया है।बरामद जड़ी बूटी की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये सबसे अधिक की बताई जा रही है। पूरे मामले में वन विभाग और पुलिस द्वारा आगे की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *