Almora News:पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

दिनांक 11 दिसम्बर को सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने थाना सल्ट में तहरीर दी कि उसकी पुत्री, उम्र-19 वर्ष दिनांक- 9 दिसम्बर को बिना बताये घर से कहीं चले गयी है जो अबतक घर वापस नही आई है, जिसकी हमने काफी ढूढ़खोज कर ली है लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चल पा रहा है।, उक्त तहरीर पर थाना सल्ट में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी। 

🔹एसएसपी अल्मोड़ा ने दिए निर्देश 

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा को शीघ्र तलाश करते हुए बरामद करने के निर्देश दिये गये। 

🔹पुलिस की कार्रवाही 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

सीओ अल्मोड़ा,ऑपेरशन श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की संभावित क्षेत्रों में तलाश करते हुए वाहन चालकों/दुकानदारों व अन्य लोगों को गुमशुदा की फोटो,पम्पलेट दिखाकर पूछताछ,सुरागरसी-पतारसी कर बरामदगी हेतु काफी प्रयास किये गये तथा सर्विलांस की मदद ली गयी।  

यह भी पढ़ें 👉 

🔹परिजनों ने जताया आभार 

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत आज दिनांक 15 दिसम्बर को गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र चिमटाखाल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

🔹सल्ट पुलिस टीम

1-अपर उ0नि0  मोहन चन्द्रा, थाना सल्ट 

2-हेड कानि0  संजू कुमार,  थाना सल्ट  

3-कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल 

4.म0कानि0  लता रावत, थाना सल्ट 

5-एच0जी0 मनोज शर्मा, थाना सल्ट