Nainital News:श्रद्धालुओं की कार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर,पांच लोग घायल

0
ख़बर शेयर करें -

गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आए रुद्रपुर के श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गयाप्राथमिक उपचार के बाद घायल रुद्रपुर को चले गए।

🔹जाने मामला 

यह भी पढ़ें 👉  नंदादेवी मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, व्यवस्थाओं एवं मेले के सफल संपादन के लिए मंदिर समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात; लंबित अनुदान जारी करने और महाअष्टमी पर प्रदेशव्यापी अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

एसएसआई प्रथम मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रुद्रपुर के कौशल्या एनक्लेव निवासी ओमदत्त कश्यप, प्रीति रानी कश्यप, मानिक, जय और चालक शुभम कौशिक गर्जिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रिंगौडा मोड़ के पास कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई।

🔹ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश जारी 

यह भी पढ़ें 👉  #उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गजेंद्र जोशी बने UKPSC के नए अध्यक्ष!

हादसे में कार सड़क पर पलट गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *