धामी सरकार की कर्मचारियों को दीवाली की सौगात, ₹7,000 बोनस का एलान

 

धामी सरकार की कर्मचारियों को दीवाली की सौगात, ₹7,000 बोनस का एलान

 

 

 

बोनस का भुगतान नकद में होगा; दैनिक वेतनभोगी और आकस्मिक कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

राज्य ब्यूरो, देहरादून। दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कार्मिकों के लिए दीपावली पर ₹7,000 तक के तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से त्योहारी सीजन में हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं।

 

 

 

 

नकद में मिलेगा बोनस, शासनादेश जारी

वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस घोषणा की सबसे बड़ी राहत यह है कि बोनस राशि का भुगतान सीधे नकद (Cash) के रूप में किया जाएगा, जिससे कर्मचारी दीपावली के पर्व पर अपनी आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुसार इसका उपयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

 

 

 

इन कार्मिकों को मिलेगा लाभ

सरकार की इस योजना के तहत राज्य शासन के अराजपत्रित कर्मचारियों (ग्रेड वेतन ₹4800 तक), समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कार्मिकों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और स्वशासी निकायों के पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

 

 

विशेष बात यह है कि सरकार ने आकस्मिक (Casual) और दैनिक वेतनभोगी (Daily Wagers) कर्मचारियों को भी इस बोनस दायरे में रखा है, जिससे निचले स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को भी बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मझखाली और ताकुला में फूंका पुतला

 

 

 

कर्मचारी कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “राज्य सरकार अपने कार्मिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उनके कल्याण एवं खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य के विकास में हमारे कर्मचारियों का अमूल्य योगदान है। दीपावली के इस पावन अवसर पर बोनस की यह सौगात कर्मचारियों के परिवारों के लिए त्योहार के उत्साह को और द्विगुणित करेगी।”

 

 

 

  • बोनस राशि: अधिकतम ₹7,000 प्रति कर्मचारी।
  • भुगतान माध्यम: शत-प्रतिशत नकद भुगतान।
  • लाभार्थी वर्ग: समूह ‘ग’ व ‘घ’, ग्रेड पे ₹4800 तक के अराजपत्रित कार्मिक, दैनिक वेतनभोगी और कैजुअल कर्मचारी।
Advertisement