Nainital News:खैरना में अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, ड्राइवर की मौत

ख़बर शेयर करें -

यहां एक दर्दनाक हादसे में एक वाहन खाई में गिर गया। ड्राइवर की मौत हो गई है। सूचना के बाद एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

🔹सोमवार देर रात की है घटना 

16 अक्टूबर की देर रात पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking:- उत्तरकाशी में कुदरत का कहर: डोडीताल के पखोटु बुग्याल में बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत, राजस्व टीम रवाना

🔹चालक ने मौके पर तोड़ा दम 

एसडीआरएफ टीम रात के घनघोर अंधेरे और दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए शव तक पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा में धर्म जागरण शोभायात्रा की धूम: 'निस्वार्थ सेवा और माता-पिता का आदर ही सच्ची ईश्वर भक्ति' — महात्मा सत्यबोधानंद*

वाहन काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।